डॉ. ताराप्रकाश को सर्वोच्च साहित्य मनीषी एंव डॉ. सावित्री को प्रथम ‘जनार्दन राय नागर’ सम्मान

राजस्थान साहित्य अकादमी का इस वर्ष का अकादमी का सर्वोच्च ‘साहित्य मनीषी’ सम्मान डॉ. तारा प्रकाश जोशी, जयपुर को तथा जनार्दनराय नागर सम्मान हिन्दी साहित्य की लब्ध-प्रतिष्ठ कवयित्री डॉ. सावित्री डागा (जोधपुर) को प्रदान किया जाएगा।

 | 

राजस्थान साहित्य अकादमी का इस वर्ष का अकादमी का सर्वोच्च ‘साहित्य मनीषी’ सम्मान डॉ. तारा प्रकाश जोशी, जयपुर को तथा जनार्दनराय नागर सम्मान हिन्दी साहित्य की लब्ध-प्रतिष्ठ कवयित्री डॉ. सावित्री डागा (जोधपुर) को प्रदान किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अकादमी के अध्यक्ष वेद व्यास ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार ‘पं. जनार्दनराय नागर की स्मृति’ में प्रतिष्ठापित प्रथम ‘जनार्दनराय नागर सम्मान’ हिन्दी की जानी-मानी कवयित्री और साहित्यकार डॉ. सावित्री डागा, जोधपुर को राशि 1.00 लाख रु. का प्रदान किया जाएगा।

अकादमी द्वारा राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (रीपा) के सहयोग से जयपुर में 24 फरवरी को आयोज्य ‘अमृत सम्मान’ समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत के द्वारा डॉ. तारा प्रकाश जोशी तथा डॉ. सावित्री डागा को यह सम्मान प्रदान किये जाएंगे।

व्यास ने बताया कि इस अवसर पर 12 साहित्यकारों – मुश्ताक अहमद ‘राकेश’ (जयपुर), सुरेश पंडित (अलवर), विनोद शंकर दवे (जयपुर), प्रकाश परिमल (जयपुर), डॉ. महेन्द्र भाणावत (उदयपुर), माधुरी शास्त्री (जयपुर), विद्यासागर आचार्य (बीकानेर), ओंकार पारीक (उदयपुर), श्याम आचार्य (जयपुर), नरसिंग देव गुजराती (जोधपुर), जसदेव सिंह (जयपुर), नंदलाल परशरमाणी (सलूम्बर) को अकादमी का ‘अमृत सम्मान’ राशि 21000 रु. (प्रत्येक) प्रदान किये जाएंगे।

यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर के सभागार में 24 फरवरी को पूर्वाह्न में 11.00 बजे आयोजित होगा तथा इस अवसर पर अकादमी प्रकाशनों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News