डाॅ. हेमलता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आशा भादावत राष्ट्रीय महामंत्री


डाॅ. हेमलता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आशा भादावत राष्ट्रीय महामंत्री

अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान

 
डाॅ. हेमलता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आशा भादावत राष्ट्रीय महामंत्री
सत्र 2020-23 के लिये राष्ट्रीय महिला मोर्चा की घोषणा 

उदयपुर।  अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान की सत्र 2020-23 के लिये राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में बांसवाड़ा की डाॅ. हेमलता जैन, राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में  उदयपुर की आशा भदावत सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने बताया कि राष्ट्रीय महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा संस्थान पदाधिकारियों, संरक्षण मण्डल, राज्य प्रमुख एवं सलाहकार मण्डल से विचार विमर्श कर की गई। 

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय महिला मोर्चा प्रभारी बांसवाड़ा  की लक्ष्मीदेवी वोरा, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष उदयपुर की  माधुरी मुसलिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीण्डर की उषा भोपावत, प्रतापगढ़ की संगीता जैऩ, बांसवाड़ा की मोनिका भीलूड़ा , इन्दौर की मीना जैन, उदयपुर की कल्पना हाथी, संगठन महामंत्री इन्दौर की नीता जैन, सांस्कृतिक मंत्री मुंबई की  आंशीका जैन ‘ट्रेनर’, प्रचार-प्रसार मंत्री उदयपुर की अनिता उन्जौत, राष्ट्रीय मंत्री अहमदाबाद की  अभिलाषा जैन, मणीपुर (इम्फाल) की अरूणा जैन, उदयपूर की विभा सुरावत, रतलाम की सरोज सपरिया, मन्दसौर की तोरल हेमन्त जैन, ऋषभदेव की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सारिका सुरावत को नियुक्त किया गया है।

परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन द्वारा की गई घोषणा अनुसार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती कीर्ति शाह दुबई, श्रीमती रोनक भाणावत नाईजीरिया, अप्रिता वाणावत अलीगढ़, डा. एकता जैन-शिवपुरी (म.प्र.), रचना कोठारी  उदयपुर, किरण जैन अहमदाबाद, कनकलता दोवड़िया ऋषभदेव, रोनक कीकावत ऋषभदेव, जयश्री सुन्दरोत ऋषभदेव, शिखा जैन मन्दसौर, मन्जु सुभाष वौरा रतलाम, शर्मिला जैन भीमपुर, चन्द्रप्रभा जैन कुचड़ोद (म.प्र.), अर्पिता मेधावत खान्दूकाॅलोनी, रीना जगीसोत खान्दूकाॅलोनी, संगीता गोदड़ोत उदयपुर, राजुल धर्मावत उदयपुर, भावना जुसोंत उदयपुर, उर्मिला जैन बांसवाड़ा, अरूणा बोहरा बांसवाड़ा, प्रेमलता वौरा लोहारिया, अनुराधा वौरा भूगंड़ा, रेशमा भेरवोत अहमदाबाद, राजश्री शाह इन्दौर, शोभा गनोड़िया उदयपुर, चेतना भादावत उदयपुर, ममता सिंघवी मुम्बई, राजुल शाह अहमदाबाद, अलका जैन नोएडा, नीता जैन मुम्बई, वैशाली जैन अहमदाबाद, मीना बरोड़ रतलाम, पुष्पा वौरा रतलाम की नियुक्ति की गई।

कुन्तीलाल जैन द्वारा की गई घोषणा के समय संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कोठारी, महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन, संगठन महामंत्री चेतन मुसलिया, प्रचार-प्रसार मंत्री रितेश सुरावत, सांस्कृतिक मंत्री महावीर भानावत,कोषाध्यक्ष रमेश कुमार जुसोत एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal