एम्यूकाॅन में डाॅ. बेदी को लाईफ टाईम अचिवमेन्ट अवार्ड

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर एवं एसोसिएशन फाॅर मेडिकल अपडेट्स (एम्यूकाॅन) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य अतिथि गीतांजली के कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के वाईस प्रेसिडेन्ट एवं कार्यकारी निदेशक डाॅ. रश्मि कान्त दव

 | 

एम्यूकाॅन में डाॅ. बेदी को लाईफ टाईम अचिवमेन्ट अवार्ड

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर एवं एसोसिएशन फाॅर मेडिकल अपडेट्स (एम्यूकाॅन) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य अतिथि गीतांजली के कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के वाईस प्रेसिडेन्ट एवं कार्यकारी निदेशक डाॅ. रश्मि कान्त दवे, गीतांजली के वाईस चांसलर डाॅ. आरके नाहर, आयोजन अध्यक्ष गीतांजली के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर प्रो. डाॅ. एफएस मेहता, आयोजन सचिव डाॅ. आशिष शर्मा, आरएनटी मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल एवं कन्ट्रोलर डाॅ. डीपी सिंह मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया एवं स्मारिका का विमोचन किया। इस सम्मेलन की थीम ‘आधुनिक चिकित्सा के प्रतिमान’ था

सम्मेलन के प्रथम सत्र में ‘‘एलर्जी के समाधान खोजो’’ विषय पर सिम्पोजियम आयोजित हुआ। इस सत्र में जहां डाॅ. असित मित्तल ने त्वचा की एलर्जी के निदान एवं उपचार पर विचार रखें वहीं गेस्ट्रोएंटेरोलोजिस्ट डाॅ. अमिनुद्दीन खिलजी ने अपने शोध में बताया कि सामान्यतः बच्चों में मूंगफली, सोया, अण्डे एवं गेंहू से एलर्जी हो जाती है किन्तु कुछ बच्चों में एलर्जी जानलेवा भी हो सकती है। इसके साथ ही, अरोहा मेडिकल काॅलेज, हरियाणा के डाॅ. हरीश अग्रवाल ने ‘‘चिकित्सकीय पर्चे पर कानूनी जटिलताएं एवं समाधान’’ तथा डाॅ. सुगम भटनागर ने ‘‘कार्डियक बायो मार्कर्स में नवीन प्रगति’’ पर वक्तत्व दिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सम्मेलन में जहां डाॅ. एचके बेदी को चिकित्सा क्षेत्र में समाज को निःस्वार्थ एवं आजीवन योगदान प्रदान करने पर लाईफ टाईम अचिवमेन्ट अवार्ड ने सम्मानित किया वहीं गीतांजली के हृदय शल्य चिकित्सक डाॅ. संजय गांधी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया गया। सम्मेलन के प्रथम दिन 100 शोध-पत्रों का वाचन हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News