राष्ट्रीय सम्मेलन में जटिल अस्थमा क्विज में डाॅ. अतुल लुहाड़िया प्रथम
दिल्ली में सम्पन्न दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन पीएसीएस-2019 में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर के श्वास रोग विशेषज्ञ डाॅ. अतुल लुहाड़िया ने जटिल अस्थमा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
| Aug 19, 2019, 20:16 IST

दिल्ली में सम्पन्न दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन पीएसीएस-2019 में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर के श्वास रोग विशेषज्ञ डाॅ. अतुल लुहाड़िया ने जटिल अस्थमा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही, सम्मेलन में डाॅ. अतुल लुहाड़िया ने ‘‘विशेष परिस्थितियों में फेंफड़ों में एण्टीफाईब्रोटिक दवाईयों की भूमिका’’ विषयक परिचर्चा में अध्यक्षता की। सम्मेलन में गीतांजली के ही श्वास रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमित गुप्ता ने ‘‘क्रायोबायोप्सी’’ विषयक परिचर्चा में अध्यक्षता की।