डाॅ.इकबाल सागर साहित्यिक सम्मान से सम्मानित

उदयपुर शहर के खयातनाम शायर एवं तामिर सोसायटी के संस्थापक डाॅ.इकबाल सागर को जयपुर के रामगंज के फरीद चैक में आयोजित एक समारोह में कमर अकादमी द्वारा साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

 | 

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के अल्पसंख्याक बोर्ड के चेयरमेन सरदार जसबीरसिंह ने डाॅ.सागर को शाॅल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर तथा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया।

समारोह में उर्दु अकादमी जयपुर के सरपरस्त अल्हाज सईद अर्शी, सदर अल्हाज मोहम्मद हुसैन व सचिव हजाी फरीद अल असर, नज़र अयूबी मौजूद थे। सम्मान समारोह पश्चात मुशायरे का आयोजन किया गया जो देर रात 2 बजे तक चला। जिसमें डाॅ.सागर ने अपनी रचनायें पेश कर खूब दाद पायी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News