डॉ. लक्ष्मी लाल वैरागी सम्मानित

उदयपुर, 08 जुलाई 2019, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से सीनियर फैलोशिप के लिए विद्या भवन रूरल इं

 | 

डॉ. लक्ष्मी लाल वैरागी सम्मानित उदयपुर, 08 जुलाई 2019, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से सीनियर फैलोशिप के लिए विद्या भवन रूरल इंस्टीट्यूट के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी लाल वैरागी का चयन होने पर रविवार को घोडच में स्नातकोत्तर (हिंदी साहित्य) सहपाठी परिषद द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

स्नातकोत्तर (हिंदी साहित्य) सहपाठी परिषद के संरक्षक, राजस्थान विद्यापीठ एवं राजस्थानी साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. देव कोठारी ने डॉ लक्ष्मी लाल वैरागी को लेखनी भेंट कर एवं उपरना ओढाकर सम्मानित किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

स्नातकोत्तर (हिंदी साहित्य) परिषद के अध्यक्ष, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी हीरालाल कुणावत, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी शंकर मालवीय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्ना लाल मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के पूर्व अधिशासी अभियंता सत्यनारायण शर्मा, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य परितोष दुग्गड, कवयित्री एवं साहित्यकार नीलम कावड़िया, बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्व अधिकारी अन्नपूर्णा माथुर, साहित्यकार मधु शर्मा, आर्किटेक्ट मुकुल वैष्णव एवं वाणिज्य कर विभाग के सहायक अधिकारी नरेंद्र मेघवाल ने भी डॉ लक्ष्मी लाल वैरागी को माल्यार्पण और उपरना ओढाकर सम्मानित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News