डॉ. ममता अध्यक्ष कविता सचिव मनोनीत
रोटरी मीरा डिस्ट्रिक्ट - 3054 के लिए डॉ. ममता धूपिया को अध्यक्ष और कविता बल्दवा को सचिव मनोनीत किया है
| Jun 28, 2017, 21:14 IST
रोटरी मीरा डिस्ट्रिक्ट – 3054 के लिए डॉ. ममता धूपिया को अध्यक्ष और कविता बल्दवा को सचिव मनोनीत किया है। धूपिया ने बताया कि 1 जुलाई 2017 से 30 जून 2018 तक उनका कार्यकाल रहेगा। अपने इस एक वर्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल में रोटरी मीरा के बैनर तले विभिन्न सेवा के कार्यो को पूर्ण करेंगे।
