डाॅ नलिनी को वाद-विवाद प्रतियोगिता में तीसरा स्थान

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ नलिनी शर्मा जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ‘एंडो फर्टिकाॅन 2019’ की वाद-विवाद प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में ‘मल्टीपल फाइब्रोएड/मायोमाज़ का लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया द्वारा इलाज करना’ के पक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए थे।

 | 

इस अवसर पर ‘हैण्ड्स ऑन आईयूआई’ कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था जिसमें डाॅ नलिनी कमेटी मेंबर थी। यह सम्मेलन मिनिमली इनवेसिव सर्जरी को बढ़ावा देने पर आधारित था। हर दूसरे वर्ष आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशषज्ञों ने भाग लिया था।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News