उदयपुर वूमन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की डाॅ नीता मेहता बनीं अध्यक्ष

सर्वसम्मति से वर्ष 2021-2023 के लिए डाॅ. नीता मेहता को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

 | 
UWCCI

लिटिल इटली रेस्टोरन्ट में बैठक आयोजित की गई

उदयपुर वूमन चेम्बर ऑफ़ काॅमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज की लिटिल इटली रेस्टोरन्ट में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2021-2023 के लिए डाॅ. नीता मेहता को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

अध्यक्ष रीटा महाजन ने प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन दिया। चुनाव अधिकारी डाॅ.मनीषा अग्रवाल थीं। इस अवसर पर माया कुम्भट ने चुनाव अधिकारी का परिचय दिया। रीटा महाजन ने डॉ. नीता मेहता को अध्यक्षीय पिन पहनायी। डॉ. नीता मेहता ने आभार ज्ञापित किया। 

बैठक में माया कुंभट, डॉ. ममता धूपिया, टीना सोनी, डॉ. रीना राठौड़, दर्शना सिंघवी, डॉ. सुधा कोठारी, डॉ. अंजू गिरी, ज्योत्सना जैन, नीता पंवार, ज्योत्सना मिंडा आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News