कला आश्रम के डाॅ. दिनेश खत्री एवं डाॅ. सरोज शर्मा को मिला राष्ट्रीय स्तर पर दोहरा सम्मान
राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान राज्य से उदयपुर के कला आश्रम वेलनेस सेन्टर के निदेशक डाॅ. दिनेश खत्री को वेलनेस, आयुर्वेद, योगा एवं नेचुरोपेथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु ‘‘बेस्ट वेलनेस सेन्टर इन राजस्थान’’ से सम्मानित किया गया। समारोह मे ही राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान राज्य से उदयपुर के कला आश्रम काॅलेज आॅफ परफोर्मिग आर्टस् की निदेशिका डाॅ. सरोज शर्मा को डान्स एवं परफोर्मिग आर्टस् के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु ‘‘बेस्ट डान्स (कत्थक) एवं परफोर्मिग आर्टस् इंस्टीट्यूट इन राजस्थान’’ से सम्मानित किया गया। डाॅ. दिनेश खत्री एवं डाॅ. सरोज शर्मा को मुख्य अतिथि महोदय ने प्रशस्ति शील्ड और मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।

26 मार्च, 2018 को नई दिल्ली के होटल बेलमोन्ड में बीजोक्स समूह एवं जूम पत्रिका नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में ग्लोबल लिडरशीप अवार्ड 2018 का आयोजन किया गया। ग्लोबल लीडर्स अवार्ड भारत में से 100 चुनिन्दा हस्तियों को अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। समारोह में प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना पद्मश्री उमा शर्मा, पद्मश्री शहनाज हुसैन, प्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेत्री सुषमा सेठ के साथ कई प्रसिद्ध उद्योगपति, राज्यसभा सदस्य मौजुद थे।
27 मार्च, 2018 को नई दिल्ली में ही होटल ललित में वर्ल्ड वाइड एचिवर्स द्वारा 8वें वल्र्ड एज्यूकेशन समिट एवं अवार्ड 2018 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य आयोजनकर्ता इंडिया टूडे, इंडिया टीवी मीडिया पार्टनर एवं एचिवर्स इंडिया मेक्जीन पार्टनर थे। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय केन्द्रीय पंचायती राज एवं कृषि मंत्री श्री पुरूषोत्तम रूपाला के साथ प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शर्मीला टेगोर थी। समारोह में राज्यसभा सदस्यों के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
समारोह में देश-विदेश की 73 संस्थाओं को अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें कला आश्रम वेलनेस सेन्टर को ‘‘बेस्ट वेलनेस सेन्टर इन राजस्थान‘‘ के खिताब से डाॅ. दिनेश खत्री को पुरष्कृत किया गया। समारोह में ही ‘‘बेस्ट परफोर्मिंग आटर्स (कत्थक) काॅलेज इन राजस्थान‘‘ के क्षेत्र में उदयपुर के कला आश्रम काॅलेज आॅफ परफोर्मिग आर्टस की निदेशिका एवं संस्थापिका डाॅ. सरोज शर्मा को नवाजा गया।
समारोह में राजस्थान राज्य के अलावा अन्य राज्यों में कला, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, संस्कृति एवं अन्य सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। यह समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। समारोह में राष्ट्रीय स्तर के इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिन्ट मीडिया और पत्रकार भी उपस्थित थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal