गिटस के वार्शिकोत्सव में आएगा डॉ. पलाश का रॉक बैंड 'यूफोरिया'
गीतांजली इंस्टीटयूट आफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक के सफलतापूर्वक दस वर्ष पूर्ण होने पर 16 से 18 मार्च तक 'फेस्टेजार 2013' कार्यक्रम गिटस परिसर में आयोजित होगा।

गीतांजली इंस्टीटयूट आफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक के सफलतापूर्वक दस वर्ष पूर्ण होने पर 16 से 18 मार्च तक ‘फेस्टेजार 2013’ कार्यक्रम गिटस परिसर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एलबम गायक पलाश का राक बैंड ‘यूफोरिया’ होगा। भारतीय उपहाद्वीप में प्रख्यात इस राक बैंड के 17 सदस्य लेकसिटी में सोमवार को अपने सुर बिखेरेंगे।
बैंड की महफूज, यूफोरिया धूम, फिर धूम, गली, मंत्रा, धूम सहित कर्इ एलबम काफी चर्चा में रहे हैं। बैंड ने ‘अब ना जा, ‘कभी आना तू मेरी गली’, ‘एक मैं हू’, ‘धूम पिचक धूम’ आदि सहित कर्इ शानदार गाने प्रस्तुत किए हैं। बैंड ने फिल्म ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’ में संगीत भी दिया है।
‘फेस्टजार 2013’ के तहत गिटस में 17 मार्च को विधार्थियों के वार्शिकोत्सव कार्यम सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी।