डॉ. पल्लव को शब्द साधक आलोचना सम्मान

डॉ. पल्लव को शब्द साधक आलोचना सम्मान

कथा आलोचना में अपने विशिष्ट योगदान के लिए युवा आलोचक पल्लव को यह सम्मान नोएडा के इंदिरा गांधी कला केंद्र में 14 व 15 नवम्बर को आयोज्य पाखी महोत्सव में दिया जाएगा।
 
डॉ. पल्लव को शब्द साधक आलोचना सम्मान
हिन्दी साहित्य की प्रसिद्ध मासिक पत्रिका “पाखी“ द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मानों में डॉ. पल्लव को 2018 का “शब्द साधक आलोचना सम्मान“ दिए जाने की घोषणा की गई है।

उदयपुर, 02 नवंबर 2019। हिन्दी साहित्य की प्रसिद्ध मासिक पत्रिका “पाखी“ द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मानों में डॉ. पल्लव को 2018 का “शब्द साधक आलोचना सम्मान“ दिए जाने की घोषणा की गई है।

पाखी के सम्पादक और प्रसिद्ध पत्रकार अपूर्व जोशी ने बताया कि कथा आलोचना में अपने विशिष्ट योगदान के लिए युवा आलोचक पल्लव को यह सम्मान नोएडा के इंदिरा गांधी कला केंद्र में 14 व 15 नवम्बर को आयोज्य पाखी महोत्सव में दिया जाएगा। साथ ही 2018 का शब्द साधक शिखर सम्मान भी राजस्थान के प्रसिद्ध कथाकार स्वयं प्रकाश को दिया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि सुखाडि़या विश्वविद्यालय और राजस्थान विद्यापीठ में कार्यरत रहे पल्लव की आलोचना कृति “कहानी का लोकतंत्र“ 2012 में प्रकाशित हुई थी जिसे हिन्दी अकादमिक जगत में बहुत सराहना मिली। इन दिनों प्रसिद्ध पत्रिका “हंस“ में कथेतर हिंदी साहित्य पर उनका कालम चर्चा में है। विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध हिन्दू कालेज में अध्यापन कर रहे डॉ पल्लव 2008 से हिंदी साहित्य की एक विशिष्ट पत्रिका ‘बनास जन’ का सम्पादन -प्रकाशन भी कर रहे है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  WhatsApp |  Telegram |  Signal

From around the web