डाॅ. पण्ड्या का राजस्थान बाल आयोग में मनोनीत होने पर उदयपुर में भव्य स्वागत

राजस्थान सरकार द्वारा बाल संरक्षण हेतु राज्य स्तर पर गठित राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, जयपुर में पहली बार उदयपुर सम्भाग से किसी को मनोनीत किया गया है। लम्बे समय से बाल संरक्षण हेतु प्रयासरत उदयपुर के युवा समाज सेवी एवं बाल अधिकार विशेषज्ञ डाॅ. शैलेन्द्र पण्ड्या का मनोनयन राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है।

The post

 | 

डाॅ. पण्ड्या का राजस्थान बाल आयोग में मनोनीत होने पर उदयपुर में भव्य स्वागत

उदयपुर 29 जून 2019 राजस्थान सरकार द्वारा बाल संरक्षण हेतु राज्य स्तर पर गठित राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, जयपुर में पहली बार उदयपुर सम्भाग से किसी को मनोनीत किया गया है। लम्बे समय से बाल संरक्षण हेतु प्रयासरत उदयपुर के युवा समाज सेवी एवं बाल अधिकार विशेषज्ञ डाॅ. शैलेन्द्र पण्ड्या का मनोनयन राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है।

शनिवार को जिले की विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं एवं बाल सुरक्षा नेटवर्क द्वारा डाॅ. पण्ड्या का स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम सेक्टर – 6़ स्थित गायत्री सेवा संस्थान सभागार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर डाॅ. पण्ड्या ने राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सभी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं उपस्थित शिक्षाविदों से सहयोग बनाए रखने की बात कही। डाॅ. पण्ड्या ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेट कर सोमवार को जयपुर आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। डाॅ. पण्ड्या ने बाल मित्र समाज की स्थापना हेतु कार्य योजना बनाकर उस पर कार्य करने की बात कही।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर शिक्षाविद् डाॅ. शरदचन्द्र पुरोहित, गायत्री सेवा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेतन पाण्डे, बाल कल्याण समिति राजसमन्द की अध्यक्ष भावना पालीवाल, आसरा विकास संस्थान के निदेशक भोजराज सिंह पदमपुरा ने विचार रखें। कार्यक्रम में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं बाल सुरक्षा नेटवर्क के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News