डॉ. परमार करेंगे ध्वजारोहण, उल्लेखनीय सेवाओं पर होगा सम्मान

67वें स्वाधीनता दिवस पर भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होने वाले समारोह में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. दयाराम परमार ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करे

 | 

67वें स्वाधीनता दिवस पर भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित होने वाले समारोह में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. दयाराम परमार ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट सलामी लेंगे। इस अवसर पर उल्लेखनीय सेवा करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

स्वाधीनता दिवस समारोह की शुरुआत प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा झण्डारोहण के साथ होगी। इसके पश्चात पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड, प्लाटून द्वारा आकर्षक परेड निकाली जायेगी। समारोह में महामहिम राज्यपाल का संदेश पढने के बाद मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य एवं अन्य प्रदर्शन होंगे। इस बार मैदान पर एयर क्राफ्ट की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र होगी।

जिले में स्वाधीनता दिवस समारोह में गांधी ग्राउण्ड, महाराणा भूपाल स्टेडियम पर प्रात: 9 बजे सभी अधिकारियों व कार्मिकों की उपस्थिति अनिवार्य है। जिला कलक्टर के आदेशानुसार 15 अगस्त सभी अधिकारियों व कार्मिकों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु राजकीय गुरु गोविन्द सिंह उ.मा.वि. के प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र पालीवाल को अधिकृत किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में आम जन से उपस्थित रहने की अपील की है। अतिरिक्त जिला कलक्टर(नगर) मो.यासीन पठान ने इस संबंध में उदयपुर नगर निगम के माध्यम से माइक द्वारा आम जन के लिए मुनादी करवा कर अधिकाधिक लोगों को इस राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित होने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपस्थिति का अनुरोध करें।

स्वतंत्रता सैनानियों का होगा सम्मान- समारोह में उपस्थित होने वाले सभी स्वतंत्रता सैनानियों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व को यादगार बनाने के लिए इस बार शहर के प्रमुख चौराहों पर लोक कलाकार देशभक्ति प्रस्तुतियां देंगे।

जिला कलक्टर आशुतोष पेढणेकर ने बताया कि 12वीं कक्षा के  विज्ञान संकाय में जिले में प्रथम रहने पर कानोड के नमन मेहता, 12वीं कक्षा के कला संकाय में जिले में प्रथम स्थान पर रहने पर यामिनी शर्मा, अन्धता रोग होने के बावजूद 12वीं कला में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर भीण्डर के अली अजगर बोहरा, 12वीं वाणिज्य संकाय में जिले में प्रथम रहने पर कानोड की सुरभि मेहता, इण्डियन यूथ डेलीगेशन चीन में भाग लेने पर रीना जैन, सैकेण्डरी परीक्षा में जिले में प्रथम रहने पर कानोड के हर्षिता वैरागी, ग्रामीण विकास एवं पचायती राज की महत्वपूर्ण योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अबरार अहमद को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की घोषित नीतियों की सफल क्रियान्विति के लिए झाडोल उपखण्ड अधिकारी कीर्ति राठौड, उत्कृष्ठ कार्य करने पर बारापाल के उपतहसीलदार हरिसिंह राजपुरोहित, विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा दुर्गम स्थानों पर पहुंचकर अनुसंधान कार्य करने पर सहायक निदेशक डॉ. परमजीत सिंह, माइक्रोबायोलोजी विषय पर पुस्तक लेखन एवं चिकित्सकीय कार्य पर सहायक आचार्य डॉ. सुशील कुमार साहू, श्रेष्ठ विज्ञान शिक्षिका पुरस्कार प्राप्त करने पर व्याख्याता प्रीति कौशिक, पेंशन महाभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर पटवारी प्रमोद द्विवेदी, राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर लेखाकार राजेश खण्डेलवाल, उत्कृष्ट कोचिंग करने पर कोच जोगसिंह राठौ$ड, पदोन्नति कार्य तत्काल करने पर कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल गमेती को सम्मानित किया जायेगा।

इसी तरह से अध्यापक भर्ती में सराहनीय कार्य करने पर कनिष्ठ लिपिक धीरज लावटी, वन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर वनपाल पदम सिंह झाला, राजकीय सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने पर ग्राम सेवक शब्बीर हुसैन बोहरा, फिल्ड समन्वयक लक्ष्मण गुर्जर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कालू सिंह देव$डा, प्रसाविका रतन मीणा, फायर मेन धमेन्द्र लौहार, जान जोखिम मे डालकर बंद सीवरेज लाईन को खोलने पर सफाईकर्मी अंबालाल नकवाल, उल्लेखनीय कार्य पर आंगनवाडी कार्यकर्ता जसवन्त मेहता, पारम्परिक लोक गीत गायन के लिए लोकगायिका मोहिनी देवी पडीयार, चित्रकला प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम रहने पर निष्ठा गाडरी को सम्मानित किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर घनश्याम सिंह राव, शांतिलाल जैन एवं दैनिक भास्कर के पंकज वैष्णव को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यो के लिए सलुम्बर के सुरेश पण्ड्या, राज्य स्तरीय तैराकी स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर स्नेह पिपलकर, अज्ञात हमलावारों द्वाराकी गई गोलाबारी में घायल होने के पश्चात भी हमलावारों को गिरफ्तार करवाने पर श्यामलाल मिरानी, तैराकी के लिए योषिता व्यास, एथेलेटिक्स के लिए संजना चंडालिया तथा राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कमलेश कुमार अहारी को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News