गीतांजली की डॉ रेणु खमेसरा सम्मानित

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के न्यूरोलोजी विभाग में कार्यरत न्यूरोफिजिशियन डॉ रेणु खमेसरा को वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुसंधान संस्थान, कलकत्ता द्वारा पर्यावरण हेल्थ एक्सीलेंस ऑफ द ईयर अवार्ड़ 2017 से नवाज़ा गया।

 | 

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर दिल्ली में आयोजित विश्व स्वच्छ पर्यावरण कांग्रेस 2017 में हंगरी की राज्यपाल डॉ हिल्डा र्फकास, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. केपटन सिंह सोलंकी एवं अध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन त्रिवेदी ने डॉ खमेसरा को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

उन्हें यह अवार्ड़ धरती मां की रक्षा हेतु विकास नीति, स्वच्छ व हरित मन, उपलब्ध ज्ञान व संसाधनों को अनुकूल विकसित करने एवं तीसरे मिलेनियम में शान्ति प्रदान करने के लिया दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ खमेसरा ने गीतांजली प्रांगण में सात पौधे भी रोपित किए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News