डॉक्टर सक्का स्वतंत्रता दिवस पर देश को समर्पित कर रहे हैं अनोखे वायुयान व तिरंगा झंडा

विश्व के सबसे छोटा मात्र 2 मिली मीटर का चांदी का झंडा व विश्व के सबसे छोटे सोने के 6 वायुयान बनाए हैं
 | 
dr Iqbal Sakka

उदयपुर 14 अगस्त 2025। शहर के विश्व विख्यात शिल्पी सौ विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर इक़बाल सक्का ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय आधुनिक कला संग्रहालय भारत सरकार नई दिल्ली को भेंट करने के लिए विश्व के सबसे छोटा मात्र 2 मिली मीटर का चांदी का झंडा व विश्व के सबसे छोटे सोने के 6 वायुयान बनाए हैं। 

डॉ इक़बाल सक्का की कृति स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की आन बान और शान से लहराते हुए तिरंगे झंडे को सलाम करने के लिए 6 विमान बनाए हैं जिनके नाम डॉ सक्का ने शिक्षा विमान, विज्ञान विमान, किसान विमान ,इंडिया विमान ,हिंद विमान ,भारत विमान, जो  लहराते हुए हमारे तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए आकाश में उड़ान भरते हुए प्रतीत हो रहे हैं।  

Dr iqbal Sakka

सभी वायुयानों का वजन 1 ग्राम सोना है बाकायदा मीना युक्त वायु में पंखे, व्हील, लाइट, भी लगे हुए हैं जो लेंस की मदद से देखे जा सकते हैं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बने चांदी के तिरंगे झंडे की साइज 2 मिलीमीटर है और 3 गुणा 2 मिलीमीटर के 6 वायुयान हैं इनको बनाने में डॉक्टर सक्का को10 दिन का समय लगा है।  

भारतीय आधुनिक कला संग्रहालय भारत सरकार नई दिल्ली को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर डॉ सक्का भेंट करेंगे। इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री व कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को पत्र लिखा है।