गीतांजली के डाॅ सरीन के पोस्टर का राष्ट्रीय अधिवेशन में विमोचन

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के बाल एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष डाॅ देवेंद्र सरीन द्वारा बच्चों में एक्सीडेंट के रोकथाम संबंधी पोस्टर का विमोचन मुम्बई में आयोजित बाल चिकित्सकों के 56वें राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में किया गया। डाॅ सरीन ने यह पोस्टर डाॅ अपूर्व शाह, डाॅ पंकज दोषी एवं डाॅ कल्पेश जैन के सहयोग से तैयार किया था जिसमें उन्होंने अभिभावकों को बच्चों में एक्सीडेंट रोकने के लिए सरल रुप से जानकारी दी है।

 | 

समारोह के मुख्य अतिथि सुपसिद्ध गायक सुरेश वाडकर थे। समारोह की अध्यक्षता भारतीय बाल चिकित्सा एकेडमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ दिगांत डी शास्त्री ने की तथा विशिष्ट अतिथि पूर्वाध्यक्ष डाॅ संतोष सोंस व अध्यक्ष नवनिर्वाचित डाॅ बकुल पारीक थे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

आगंतुकों का स्वागत डाॅ उपेंद्र ने किया एवं संचालन डाॅ समीर दल्वयी तथा धन्यवाद की रस्म सेक्रेटरी डाॅ रमेश कुमार ने अदा की। इस विशाल अधिवेशन में देश भर से लगभग 10,000 विशेषज्ञों ने भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि इस अधिवेशन में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के बाल एवं शिशु रोग चिकित्सा विभाग ने 23 ई-पोस्टर प्रस्तुत किए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News