डॉ. सिमलोट का टोकियो में पत्रवाचन हेतु चयन

उदयपुर के डेन्टल सर्जन डॉ. लोमहर्षन सिमलोट का टोकियो (जापान) में 23 से 26 मई तक आयोजित 'शेपिंग द फ्यूचर ऑफ एंडोडोंटिक्स' थीम आधारित नवीं वर्ल्ड एंडोडोंटिक्स कांफ्रेस में पत्रवाचन एवं पोस्टर प्रजेंटेशन के लिए चयन किया गया है।

 | 

डॉ. सिमलोट का टोकियो में पत्रवाचन हेतु चयन

उदयपुर के डेन्टल सर्जन डॉ. लोमहर्षन सिमलोट का टोकियो (जापान) में 23 से 26 मई तक आयोजित ‘शेपिंग द फ्यूचर ऑफ एंडोडोंटिक्स’ थीम आधारित नवीं वर्ल्ड एंडोडोंटिक्स कांफ्रेस में पत्रवाचन एवं पोस्टर प्रजेंटेशन के लिए चयन किया गया है।

डॉ सिमलोट इस चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस में दन्त चिकित्सा आधारित दो पत्रों का वाचन एवं पोस्टर का प्रदर्शन संभागियों के बीच देंगे।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडोडोंटिक एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इस सम्मेलन में भारत सहित अन्य देशों के जाने माने दन्त चिकित्सा विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

डॉ. लोमहर्षन सिमलोट उदयपुर में आरएनटी मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. चन्द्रा माथुर एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.पी. सिमलोट के सुपुत्र हैं तथा शहर के श्रीजी डेन्टल क्लिनिक एवं आर्थोडोंटिक सेंटर में सेवाएं दे रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News