डाॅ एसके लोहाड़िया इंडियन चेस्ट सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर के गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के चेस्ट एवं टीबी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डाॅ एसके लोहाड़िया को इंडियन चेस्ट सोसायटी (वर्ष 2017-18) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुना गया।इंडियन चेस्ट सोसायटी, चेस्ट विशेषज्ञों का राष्ट्रीय संगठन है जिसमें 2500 से भी अधिक सदस्य है।

 | 
डाॅ एसके लोहाड़िया इंडियन चेस्ट सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर के गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के चेस्ट एवं टीबी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डाॅ एसके लोहाड़िया को इंडियन चेस्ट सोसायटी (वर्ष 2017-18) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुना गया।

16 से 19 नवंबर तक कलकत्ता में आयोजित 19 वें राष्ट्रीय अधिवेशन नेपकाॅन 2017 के दौरान उन्होंने अध्यक्ष पद पर अपना कार्यभार संभाला। उनका चयन संगठन के सभी सदस्यों द्वारा वोट देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरुप किया गया।

इंडियन चेस्ट सोसायटी, चेस्ट विशेषज्ञों का राष्ट्रीय संगठन है जिसमें 2500 से भी अधिक सदस्य है। इस मौके पर गीतांजली ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल, गीतांजली हाॅस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ किशोर पुजारी, सभी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News