डॉ. एस.के.लुहाड़िया को डॉ. एस.एन.त्रिपाठी प्रेसिडेंशियल अवार्ड

गीतांजली के वक्ष एवं क्षय विभाग में सेवारत है डॉ. एस. के. लुहाड़िया 
 | 
केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान द्वारा  डॉ. एस. एन. त्रिपाठी प्रेसिडेंशियल अवार्ड 

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के वक्ष एवं क्षय विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. लुहाड़िया को को डॉ. एस.एन.त्रिपाठी प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

वक्ष रोग चिकित्सकों के 21 वे राष्ट्रीय सम्मेलन “नेपकोन – 2019” के दौरान केरल के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान द्वारा कोच्चि में डॉ. एस. एन. त्रिपाठी प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।  

इस सम्मेलन में देश विदेश से लगभग 3800 से भी अधिक वक्ष एवं क्षय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया| इस अवसर पर डॉक्टर लुहाड़िया ने क्रोनिक कफ यानी मयादी खांसी के उपचार पर अपने अनुभव साझा किए। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News