डॉ. तुक्तक भानावत जार के पुन: जिलाध्यक्ष बने

चुनाव पर्यवेक्षक मुकेश मुन्दड़ा एवं अजयकुमार आचार्य ने बताया कि इसके लिए जार के प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल एवं प्रदेश महासचिव अतुल अरोड़ा ने अपनी स्वीकृति प्रेषित की है।
 | 
डॉ. तुक्तक भानावत जार के पुन: जिलाध्यक्ष बने
डॉ. तुक्तक भानावत को  जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के पुन: सर्वसम्मति से उदयपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया।

उदयपुर। डॉ. तुक्तक भानावत जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के पुन: जिलाध्यक्ष बनाये गए। बुधवार को हुई बैठक में डॉ. तुक्तक भानावत को सर्वसम्मति से उदयपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। 

चुनाव पर्यवेक्षक मुकेश मुन्दड़ा एवं अजयकुमार आचार्य ने बताया कि इसके लिए जार के प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल एवं प्रदेश महासचिव अतुल अरोड़ा ने अपनी स्वीकृति प्रेषित की है। इस अवसर पर डॉ. तुक्तक भानावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में जार संगठन को अधिक सक्रिय एवं पत्रकारों के हितार्थ मजबूत बनाया जाएगा और जार का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। 

बैठक में सुमित गोयल, संजय खाब्या, शैलेश व्यास, डॉ. रवि शर्मा, कपिल श्रीमाली, भूपेश दाघीच, पवन खाब्या, भूपेन्द्रकुमार चौबीसा, अल्पेश लोढ़ा, राजेन्द्रकुमार पालीवाल, शैलेश नागदा आदि ने डॉ. तुक्तक को बधाई दी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News