geetanjali-udaipurtimes

डॉ. वाई.सी. भट्ट कृषि अभियांत्रिकी प्रभाग बोर्ड के अध्यक्ष

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल, डॉ. वाई.सी. भट्ट को दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इण्डिया) कोलकाता द्वारा कृषि अभियांत्रिकी प्रभाग सेशन-2015 के लिए अध्यक्ष बनाया गया है।

 | 

साथ ही उन्हें प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी की प्रगति के लिए गठित समिति का सदस्य भी बनाया गया है। डॉ. भट्ट, दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, उदयपुर लोकल चेप्टर के मानद सचिव एवं अध्यक्ष भी रह चुके है।

डॉ. भट्ट प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय में फार्म मशीनरी एवं पॉवर विभाग के प्राध्यापक है एवं पिछले कई वर्षों से अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के प्रचार-प्रसार में अनवरत लगे हुए है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal