रंगशाला में नाटक 'आखिरी पेशी' का मंचन 6 जुलाई को

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से मासिक नाट्य संध्या 'रंगाशाला' में आगामी 6 जुलाई को नाटक 'आखिरी पेशी' का मंचन किया जायेगा।

 | 

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से मासिक नाट्य संध्या ‘रंगाशाला’ में आगामी 6 जुलाई को नाटक ‘आखिरी पेशी’ का मंचन किया जायेगा।

केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि नाट्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा रंगकर्मियों को कला प्रदर्शन के लिये मंच प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र द्वारा प्रत्येक महीने के पहले रविवार को नाट्य संध्या का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में विगत सालोंं में देश के कई नामी गिरामी नाट्यकर्मियों के नाटकों का मंचन किया गया है।

उन्होंने बताया कि ‘रंगशाला’ के अंतर्गत आगामी 6 जुलाई को जयपुर के रंगकर्मी जयरूप जीवन द्वारा निर्देशित नाटक ‘आखिरी पेशी’ का मंचन किया जायेगा। दशोरा ने बताया कि इस नाट्य प्रस्तुति में दर्शकों के लिये प्रवेश नि:शुल्क होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News