चन्द्रप्रभु भगवान के निर्वाण महोत्सव पर हुआ नाटक मंचन

श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर ट्रस्ट की ओर से हिरणमगरी सेक्टर 5 स्थित अम्बामाता पार्क में भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक समारोह के दूसरे दिन जहाँ प्रातः शान्तिधारा का आयोजन हुआ वहीं शाम को चन्द्रप्रभु महिला मण्डल द्वारा नाटक का मंचन किया गया।

 | 

ट्रस्ट के महामंत्री रमेश जूसोत ने बताया कि नाटक के जरिये यह बताने का प्रयास किया गया कि राजा ने जनता से अत्याचार नहीं सहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि यदि धर्म की रक्षार्थ अपने प्राण भी न्यौछावर करने पड़े तो एक राजा भी पीछे नहीं हटेगा। इस नाटक ने उपस्थित दर्शको को भाव विभोर कर दिया। अंत में उपस्थित सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं द्वारा भगवान चन्द्रप्रभु की आरती की गई। इस नाटक में स्कूली विद्यार्थियों एवं महिलाओं ने शानदार अभिनय किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News