राजस्थान में 110 परिवारों का सपना हुआ पूरा, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत मिली घर की चाबी
Udaipur Times, Rajasthan News: 13 जून 2026 । मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत “गृह गौरव: खुशियों की चाबी” कार्यक्रम शनिवार को जोधपुर जिले के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 110 आवंटियों को आवास की चाबी सौंपी गई। Rajasthan News
पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है। उन्होंने कहा जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और समर्पण पूर्ण हो, तभी ऐसे परिवर्तन संभव होते हैं। Rajasthan Housing Scheme
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री का "सभी के लिए आवास" का स्वप्न साकार हो रहा हैं। उन्होंने कहा श्री मोदी के विजन के तहत अब तक 4 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं। उन्होंने कहा सितंबर 2024 में शुरू की गई पीएमएवाई-यू 2.0 का लक्ष्य 2028-29 तक एक करोड़ अतिरिक्त पात्र शहरी लाभार्थियों को सहायता प्रदान करना है। Rajasthan News
पटेल ने कहा राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नवीन 48 हज़ार आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत दो वर्षों में 7.16 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। Rajasthan News
पटेल ने कहा अपना घर होना हर व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना होता है। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के माध्यम से हम न केवल ईंट-पत्थर का मकान दे रहे हैं, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का आधार प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा ग्राम बड़ली में निर्मित यह प्रोजेक्ट आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त है, जहाँ निवासियों को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया गया है। Rajasthan News
