पिपलिया गाँव में सात दिन से बिजली न होने से पीने का पानी भी उपलब्ध नही

उदयपुर शहर से मात्र 25 km दूर डोडावली पंचायत में स्थित उबेश्वरजी महादेव के निकट पहाड़ियों में बसा एक ख़ूबसूरत गांव पिपलिया में पिछले सात दिनों से बिजली सप्लाई नही होने से गांव में पीने के पानी की व्यवस्था भी नही हो पा रही है। आदिवासियों की आबादी के इस छोटे से गांव में एक भी हेण्डपम्प वर्तमान में ठीक अवस्था मे नही है और रा.उ.प्रा.वि. पिपलिया में स्थित हेण्डपम्प में भी बरसो

 | 

पिपलिया गाँव में सात दिन से बिजली न होने से पीने का पानी भी उपलब्ध नही

उदयपुर शहर से मात्र 25 km दूर डोडावली पंचायत में स्थित उबेश्वरजी महादेव के निकट पहाड़ियों में बसा एक ख़ूबसूरत गांव पिपलिया में पिछले सात दिनों से बिजली सप्लाई नही होने से गांव में पीने के पानी की व्यवस्था भी नही हो पा रही है। आदिवासियों की आबादी के इस छोटे से गांव में एक भी हेण्डपम्प वर्तमान में ठीक अवस्था मे नही है और रा.उ.प्रा.वि. पिपलिया में स्थित हेण्डपम्प में भी बरसो से पानी नही आता है।

पिपलिया में सरकार द्वारा कुछ निर्धारित स्थानों पर पनघट तो लगा दिए है पर उक्त पनघट बिजली न होने पर चल नही पाते और वर्तमान में पिपलिया गांव में पिछले सात दिनों से बिजली बंद है जिसके कारण ग्राम वासी पनघट भी नही चला पाते है। अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित होने से गांव में नदी, तालाब या जल के अन्य स्त्रोत भी नही है। ऐसी स्थिति में ग्रामवासी पीने के पानी के लिए भी बून्द-बून्द के लिए तरस रहे है।

पिपलिया गाँव में सात दिन से बिजली न होने से पीने का पानी भी उपलब्ध नही

विद्यालय में पीने के पानी का कोई स्त्रोत नही है,कई बार मांग करने पर भी विद्यालय में पनघट नही लगाया गया ऐसी स्थिति में विद्यालय में बनने वाले मिड डे मील के लिए भी गांव में पानी नही मिल पा रहा है, ऐसी स्थिति में विद्यालय के शिक्षक उदयपुर से पानी के केम्पर लेकर जा रहे है। कई ग्रामवासी तो वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से टांको में एकत्रित पानी या पहाड़ो में रिसते पानी को एकत्र कर काम चला रहे है। बिजली विभाग में ग्रामवासियो द्वारा लिखित में शिकायत दर्ज कराने पर भी कोई समाधान नही किया गया। यह जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक किशन सोनी एवम ग्रामवासी शंकर गमेती, लिम्बाराम गमेती, सूरज गमेती ने दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News