ड्राइवर छोटू भाई ने बचाया फतेहसागर में गिरी बच्ची को
कुछ पर्यटक रविवार दोपहर को फतेहसागर पर घूम रहे थे, यह बच्ची भी उनके संग थी। बच्ची फतेहसागर की पाल पर बनी पहली छतरी के पास खड़ी होकर जैसे ही झील की ओर झुकने लगी उसी दौरान अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। बच्ची के गिरते ही उनके साथ आए पर्यटकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।इसी दरमियान वहां किसी अन्य पर्यटकों को घुमाने आये स्थानीय निवासी छोटू भाई ने तत्काल झील में छलांग लगा दी और गहराई में जाती हुई बच्ची को सकुशल पानी से बाहर निकाला और परिजनों को सौप दिया।
अपने परिवार के साथ लेकसिटी भ्रमण को आए एक पर्यटक की बच्ची फतेहसागर झील की पहली छतरी पर झील में गिर पड़ी। बच्ची को डूबता देख ड्राइवर छोटू भाई ने आनन फानन ने झील में कूदकर बच्ची को पानी से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शी कालका जी राइका के अनुसार कुछ पर्यटक रविवार दोपहर को फतेहसागर पर घूम रहे थे, यह बच्ची भी उनके संग थी। बच्ची फतेहसागर की पाल पर बनी पहली छतरी के पास खड़ी होकर जैसे ही झील की ओर झुकने लगी उसी दौरान अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। बच्ची के गिरते ही उनके साथ आए पर्यटकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
इसी दरमियान वहां किसी अन्य पर्यटकों को घुमाने आये स्थानीय निवासी छोटू भाई ने तत्काल झील में छलांग लगा दी और गहराई में जाती हुई बच्ची को सकुशल पानी से बाहर निकाला और परिजनों को सौप दिया। बच्ची के परिजनों ने छोटू भाई को बच्ची की जान बचाने के लिए धन्यवाद कहा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।