हरियाणा में CMO ऑफिस का ड्राइवर गिरफ्तार, ₹44 हजार की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जींद के नागरिक अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। हाल ही में ACB ने CMO कार्यालय के एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ड्राइवर को दिव्यांग प्रमाण पत्र रिन्यू करवाने के नाम पर 44 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा ACB ने पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार ACB यूनिट सिरसा के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नागरिक अस्पताल जींद में यह छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान CMO कार्यालय में तैनात ड्राइवर जगदीश पुत्र हीरा को रिश्वत की रकम के साथ काबू किया गया। Haryana News
जाल बिछाकर दबोचा
मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई फूलिया खुर्द निवासी सोनू पुत्र सूर्या राम की शिकायत पर की गई। सोनू ने ACB को बताया था कि उससे दिव्यांग प्रमाण पत्र रिन्यू कराने के बदले 44 हजार रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाकर आरोपी ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। Haryana News
गिरफ्तारी के बाद आरोपी जगदीश को ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। Haryana News
जानकारी के अनुसार इस संबंध में CMO डॉ. सुमन कोहली ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार किया गया जगदीश उनकी निजी गाड़ी का ड्राइवर नहीं है, बल्कि वह CMO कार्यालय में नियुक्त ड्राइवर है। Haryana News ACB की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच जारी है।
