डाॅ.कुणावत अध्यक्ष एवं नैनावटी सचिव बनें
अणुव्रत समिति उदयपुर की अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति की सम्पन्न हुई बैठक में आगामी 2 वर्ष के लिये वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट डाॅ. निर्मल कुणावत अध्यक्ष एवं डाॅ. रघुवीर नैनावटी सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
| Sep 16, 2019, 12:24 IST
उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर की अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति की सम्पन्न हुई बैठक में आगामी 2 वर्ष के लिये वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट डाॅ. निर्मल कुणावत अध्यक्ष एवं डाॅ. रघुवीर नैनावटी सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए। निवर्तमान अध्यक्ष गणेश डागलिया ने बताया कि 70 वर्ष पूर्व आचार्य तुलसी द्वारा स्थापित हुई इस संस्था के नियम सर्व मानव जाति के लिये है। यह संस्था सिर्फ जैनियों के लिये नहीं सर्व मानव समाज के लिये कार्य करती है। इस संस्था में गैर जैनी भी सदस्य है। इस अवसर पर डाॅ. कुणावत ने बताया कि यह संस्था अगले 2 वर्षो में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों ,महिलाओं के लिये अणुव्रत में बनाये नियमानुसार एवं पयार्वरण संरक्षण के लिये कार्य किया जायेगा।Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
