दवा विक्रेता की हड़ताल कल

सरकारी नीतियो व लम्बित मांगो को लेकर ऑल इण्डिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बन्द के दौरान भारत के 7.50 लाख दवा व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानो को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपेगे।

 | 
सरकारी नीतियो व लम्बित मांगो को लेकर ऑल इण्डिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इस बन्द के दौरान भारत के 7.50 लाख दवा व्यवसायी अपने प्रतिष्ठानो को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपेगे। दवा विक्रेताओ के द्वारा यह आन्दोलन केन्द्र सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली पॉलिसी के विरोध मे किया जा रहा है। जिसके लागू होने से विक्रेताओ का मुनाफा कम हो जाएगा। एसोसिएशन के अरविन्द गुप्ता ने बताया कि ऑल इण्डिया केमिस्ट एक्ट के संशोधन मे बेगुनाह दवा व्यसायियो को कानून की धारा 19 के अन्तर्गत राहत देने की मांग भी उठाई जा रही है। दवा विक्रेताओ की मांग है कि दवा व्यवसायी नीतियो मे सुधार की जाएं और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को लागु न किया जाएं। बंद के दौरान हॉस्पिटल परिसर में दवा की दुकाने खुली रहेगी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News