नशे में असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर फेंकी बियर की बोतले

उदयपुर शहर में होली के हुड़दंग में असामाजिक तत्वों ने शहर के बीचोबीच स्थित टाउन हॉल के सामने जमकर उत्पात मचाया। यही नहीं वहां पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने का प्रयास किया। घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र में अनाए वाले टाउन हॉल रोड की है।

 | 

टाउन हॉल रोड पर स्थित वाइन ज़ोन (Wine Zone) नामक शराब की दुकान पर अंदर खड़े होकर शराब का नशा कर रहे असामाजिक तत्वों ने दुकान के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों पर बीयर की बोतले फेंकनी कर दी तथा बोतलों को फेंक कर पुलिसकर्मियों और राहगीरों को घायल करने का प्रयास किया। जब तक पुलिसकर्मी संभलते तब तक असामाजिक तत्व भाग छूटे। हालाँकि भागने से पहले असामाजिक तत्व मौके पर अपने वाहनों वहीँ छोड़कर भाग खड़े हुए।

पुलिसकर्मियों ने संभलते ही बाहर खड़े वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और मौके पर सिग्मा होक को फोन कर बुलाया। वाइन शॉप के बाहर खड़े सभी वाहनों को पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेकर थाने लाकर खड़ा कर दिया और आगे जांच शुरू की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News