नशे में भ्रमित चालक करता दुर्घटनाएं – डॉ.जैन

शहर के धानमंडी पुलिस स्टेशन पर जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा के निर्देशानुसार नशे के बढ़ते प्रभाव से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं घरेलू आतंक के बारे में बताते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.सी.जैन ने शराब के बारे में अपनी फिल्म ‘‘हार्मफुल इफेक्ट्स ऑफ़ अल्कोहल’ का प्रदर्शन पुलिस जन के समक्ष किया

 | 

नशे में भ्रमित चालक करता दुर्घटनाएं – डॉ.जैन

शहर के धानमंडी पुलिस स्टेशन पर जिला पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा के निर्देशानुसार नशे के बढ़ते प्रभाव से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं घरेलू आतंक के बारे में बताते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.सी.जैन ने शराब के बारे में अपनी फिल्म ‘‘हार्मफुल इफेक्ट्स ऑफ़ अल्कोहल’ का प्रदर्शन पुलिस जन के समक्ष किया।

फिल्म में बताया कि ऑखों और दिमाग पर पड़ने वाले शराब के प्रभाव से चालक को अपनी वाहन की गति धीमी होने का आभास होता है और वह अपनी गति तेज कर देता है जिससे वाहन अनियंत्रित हो जाता है और दुर्घटना हो जाती है जिसमें उसको भी गंभीर चोट लगने के संभावना अधिक होती है, फेफडे़ पर प्रभाव पड़ने पर रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाने से टी.बी. एवं फैफड़ों का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है, शरीर के सभी अंगों पर इसका खराब प्रभाव पड़ता है’ न सोये न सोने दे न खाए न खाने दे’ यह घरेलू आतंक सभी शराब पीने वालों के घरों में ज्यादातर होता है।

वार्ता में बढ़ते स्मैक के बारे में बताया कि इसके लेने पर दर्द सहन करने की शक्ति तीन गुना बढ़ जाती है और एक बार इसके रोगी होने पर इसे न लेने पर दर्द सहने की शक्ति तीन गुना घट जाती है और रोगी दर्द से तड़पता है।

पुलिस सभी नशा रोगी के परिजनों को बतायें कि नशा एक रोग है जिसका इलाज संभव है और उसे योग्य डॉ. की देख रेख में लम्बे समय तक इलाज करायें तभी इससे मुक्ति संभव है। थानाधिकारी राजेन्द्र जैन ने नशे से कम आयु में होने वाली मौतों के बारे बताते हुए कहा कि हम अपने को भी बचाएं और अपने बच्चों को भी इन नशों से बचाकर कई अपराधियों का भी जीवन बचा सकते है। सतीश भटनागर ने डॉ. जैन का परिचय दिया। सभी ने मिलकर ‘नशा गीत‘ भी गाया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News