नशेड़ी बाप ने दो बच्चो को पीट पीटकर मार डाला
उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल झाड़ोल तहसील के ओगणा थाना क्षेत्र के चोकलाबारा गाँव में एक कलियुगी हैवान बाप ने नशे पते में अपने ही मासूमो की बेरहमी से पीट पीटकर मार डाला। मृतक बच्चों में एक लड़का राजू तीन साल का है तो एक लड़की बछुडी पांच साल की है।

बताया जाता है की चाैकलाबारां में बुधवार रात आरोपी पिता रमेश पुत्र पुंजा मीणा शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। किसी बात पर आवेश में आकर उसने बच्चों को पटक-पटक पर मार डाला। गाँव वालो को घटना का पता गुरुवार सुबह चला। गंभीर अवस्था में घायल पड़े बच्चों को परिजनों वालो ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
ओगणा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टतया रमेश मीणा नशे में था यह तो सामने आ रहा है, लेकिन उसे गुस्सा किस बात को लेकर आया, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। रमेश यह वारदात कर मौके से फरार हो गया और गांव में ही कहीं जाकर छिप गया। ग्रामीणों ने तलाश कर घेरा डालकर उसे पकड़ा और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।