सूखी सब्जियां बन रही आकर्षण का केन्द्र

नगर निगम प्रांगण में चल रही खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में इस बार सूखी सब्जियां विशेष रूप से महिलाओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। महिलायें इन्हें खूब पसन्द कर रही है। मेला संयोजक ने बताया कि बीकानेर मारवाड़ से आए भंवर लाल पुत्र मांगीलाल ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से उदयपुर के खादी मेले में आ रहे हैं तब से लेकर आज तक उनका यहां पर काफी अच्छा अनुभव रहा है।

 | 

सूखी सब्जियां लेने के लिए शहरवासियों को हर साल हमारा इंतजार रहता है। उनके पास केर सांगरी, गून्दा, कमटा, काचरी, कसूरी मेथी, पापड़, भुजिया, बड़ी, गजक, तिरंगा पापड़, चना, लहसुन पापड़ आदि की वैरायटी प्रचुर मात्रा में महिलायें ले जा रही है। है। यहां खासकर महिलाएं सांगली काचरी और गून्दा काफी पसंद कर रही है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सुखी सब्जियों की खासियत है यह साल भर चलती है इनमें महिलाओं को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और सबसे बड़ी बात यह है यह बहुत स्वादिष्ट बनती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News