विद्युत निगम की लापरवाही के चलते बिल जमा होने पर भी कट रहे है कनेक्शन !

विद्युत निगम में इन दिनों मनमानी चल रही है। निगम के विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारी बकाया वसूलने निकल रहे है। ये बकाया वसूली के लिये लोगों के कनेक्शन काट जा रहे है। लेकिन कई जगह पर बिल राशि जमा होने के बावजूद कनेक्शन काट जा रहे है।

The post

 | 

इससे उपभोक्ता खासे परेशान है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति में कुछ ही दिन बचे है। शेष दिनों में निगम के कर्मचारियों पर वसूली का दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा वसूली करने की जद्दोजहद में लगे हुए है।

निगम कार्यालयों के साथ ही ई-मित्र, ऑनलाइन और विभिन्न माध्यमों से बिल जमा करवाने की सुविधा है। ऑनलाइन बिल करवाने वाले उपभोक्ताओं की अपडेट सूची प्रतिदिन निकालनी होती है। लेकिन कुछ कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से यह प्रतिदिन नहीं निकाली जा रही है।

नोटिस तक नहीं

नियमानुसार निगम को कनेक्शन काटने के लिए नोटिस देना होता है। लेकिन वसूली के दबाव में कर्मचारी सीधे कनेक्शन काटने पहुंच रहे है। अधिकारियों से बिल जमा करवाने की बात कहने के बावजूद वे एक नहीं सुनते और कनेक्शन काट रहे है।

Source: Rajasthan Patrika

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News