भीषण गर्मी के चलते बच्चों को राहत स्कूलों का समय बदला- 7.30 से दोपहर 12 बजे

प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर के चलते उदयपुर जिले में स्कूलों का समय प्रात: 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे कर दिया गया है। यह निर्णय राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लेते हुए इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के जिला कलक्टर को आदेश दिया। इस पर उदयपुर जिला कलेक्टर विष्णुचरण मल्लिक ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले के समस्त राजकीय/निजी विद्यालयों में बच्चों के अध्ययन का समय प्रात: 7.30 बजे से 12 बजे करने के निर्देश दिए है।

 | 

आयोग ने जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया कि प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है जिससे विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को विद्यालय में पूरा समय बैठकर अध्ययन करने में भीषण गर्मी का सामना करना पड रहा है। साथ ही विद्यालय की छुट्टी के समय पर भरी दुपहरी होने से बच्चों में गर्मी से जुडी बीमारियां होने की भी पूर्ण संभावना बनी रहती है।

इसके पश्चात आयोग ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि भीषण गर्मी के चलते प्रदेश के सभी राजकीय/निजी विद्यालयों में बच्चों के अध्ययन का समय प्रात: 7.30 बजे से 12 बजे करते हुए संबंधित अधिकारियों को क्रियान्वित करने के निर्देश जिला कलेक्टर को दिए। इस संबंध में उदयपुर जिले में भी जिला कलेक्टर से इस आदेश की क्रियान्विति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया। इसके पश्चात मंगलवार से अब स्कूली समय में बदलाव किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News