विधानसभा चुनाव के कारण शिक्षक संघ के चुनाव की तिथि बदली

राजस्थान शिक्षक संघ के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मलेन चुनाव की तिथि, विधानसभा चुनाव के कारण बदल दी गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाले यह चुनाव अब जनवरी के पहले सप्ताह में होंगे।

 | 

राजस्थान शिक्षक संघ के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मलेन चुनाव की तिथि, विधानसभा चुनाव के कारण बदल दी गई है। दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाले यह चुनाव अब जनवरी के पहले सप्ताह में होंगे।

राजस्थान शिक्षक संघ के जिला मंत्री चन्द्र प्रकाश मेहता ने बताया कि शिविर पंचाग 2013-14 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मलेन 6-7 दिसंबर 2013 को रखा गया था, लेकिन राज्य में विधानसभा चुनाव निर्धारित होने से उपशासन सचिव प्रथम जयपुर के आदेश क्रमांक प. 32(1)शिक्षा -1/2013 पार्ट दिनांक 8-11-2013 के आदेश अनुसार यह सम्मेलन 3-4 जनवरी 2014 तक आयोजन करने की स्वीकृति निर्देशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को प्रदान की गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News