डूंगरपुर:504 यात्री रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए रवाना
डूंगरपुर 26 दिसंबर 2025। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना अन्तर्गत विशेष रेलगाड़ी डूंगरपुर से रामेश्वरम मदुरई वाया राणा प्रतापनगर (उदयपुर) ट्रेन डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को प्रातः 10 बजे रवाना हुई।
योजना की इस यात्रा गाडी में डूंगरपुर रेलवे स्टेशन से बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिले के कुल 504 यात्री यात्रा हेतु ट्रेन में सवार हुए। दीपिका मेघवाल सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग ऋषभदेव ने बताया कि यात्रा रेल में बांसवाडा जिले के 224 एवं डूंगरपुर जिले के 280 यात्रियों को समाजसेवी अशोक पाटीदार, नगर परिषद डूंगरपुर अमृतलाल कलासुआ सभापति, समाजसेवी विमल सोनी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
यात्रा में सभी यात्रियों की देख-रेख हेतु एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु एक डॉक्टर व 2 नर्सिंग अधिकारी भी रहेगें, जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगें। उक्त ट्रेन में 8 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन इत्यादि की समस्त व्यवस्थाएँ देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा की जायेगी ।
इस दौरान देवस्थान विभाग से यात्रा प्रभारी गिरीश व्यास, ऋतुराज सिंह चौहान, अवन शर्मा, अमर सिंह चौहान, विनय जोशी, जगदीप शर्मा, दुर्गा गमेती, चंद्रवीर सिंह ने यात्रियों के टिकट वितरण का कार्य किया । कार्यक्रम का संचालन गिरीश व्यास ने किया।
#DungarpurNews #BanswaraNews #UdaipurNews #RajasthanGovernment #SeniorCitizenYojana #TeerthYatra #RameshwaramYatra #DevasthanDepartment #RajasthanWelfare #PilgrimageTrain #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial
