Photo Story: 5 टन कबाड़ से बना डूंगरपुर का अनोखा वंडर पार्क, 24 लाख की लागत से साकार हुई ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की मिसाल

5 टन कबाड़ से बना डूंगरपुर का अनोखा वंडर पार्क, 24 लाख की लागत से साकार हुई ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की मिसाल

 | 
"Scrap art installations at Dungarpur Wonder Park developed by Dungarpur Municipal Council in Rajasthan."

वसुंधरा विहार स्थित तीर्थंकर पार्क में पुराने टायर, बोतलों के ढक्कन और स्क्रैप मेटल से तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियां, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दे रहा संदेश

 

 

 

Udaipur Times News, Speciial Story, Scrap turned into wonder, डूंगरपुर 20 जून 2026 डूंगरपुर शहर एक बार फिर स्वच्छता और नवाचार की नई मिसाल पेश कर रहा है। डूंगरपुर नगरपरिषद द्वारा शहर के वसुंधरा विहार स्थित तीर्थंकर पार्क को एक विशेष 'वंडर पार्क' के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पार्क की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ बेकार पड़े कबाड़ और स्क्रैप मटेरियल से बेहद आकर्षक कलाकृतियाँ तैयार की गई हैं। यह अनूठा प्रयास न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ा रहा है, बल्कि लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश भी दे रहा है। Wonder Park

डूंगरपुर नगरपरिषद की ओर से शहर के वसुंधरा विहार स्थित तीर्थंकर पार्क को वंडर पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। डूंगरपुर नगरपरिषद के आयुक्त प्रकाश डूडी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पार्क को भव्य रूप देने के लिए 24 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने का जिम्मा 'हुनर ट्राइब फाउंडेशन' की टीम को सौंपा गया है। DungarpurNews 

Wonder Park

Wonder Park Udaipur News Hindi

Wonder Park Udaipur News Hindi

Wonder Park Udaipur News Hindi

Wonder Park Udaipur News Hindi

इस पार्क को सजाने के लिए करीब 4 से 5 टन स्क्रैप (कबाड़) का उपयोग किया गया है। खास बात यह है कि इस मटीरियल को केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि राजस्थान, बंगाल और मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों से जुटाया गया था। अलग-अलग राज्यों से आए हुनरमंद कलाकारों की टीमों ने लगभग 50 से 60 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद इन बेजान स्क्रेप को खूबसूरत आकृतियों में तब्दील कर दिया है। VasundharaVihar

पार्क की ये मुख्य विशेषताएं

वंडर पार्क में 1,000 किलो पुराने वेस्ट टायरों का उपयोग करके एक विशाल हाथी की प्रतिमा बनाई गई है। इसके साथ ही  350 किलो बोतल के ढक्कनों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता हुआ ग्लोब तैयार किया गया है। वही  वेस्ट मेटल का उपयोग कर भारत का सुंदर नक्शा बनाया गया है। इसके अलावा  1,500 किलो स्क्रैप से शेर, 200 किलो मेटल से झाड़ू पकड़े व्यक्ति की प्रतिमा, और ऑक्सीजन मास्क व सिलेंडर लगाए हुए बच्चे की आकृति भी बनाई गई है। WonderPark Dungarpur

प्रकाश डूडी आयुक्त नगरपरिषद डूंगरपुर ने बताया कि  यह पार्क न केवल शहरवासियों के लिए मनोरंजन और सेल्फी पॉइंट बनेगा, बल्कि स्वच्छता की प्रेरणा का एक बड़ा केंद्र भी साबित होगा।

प्रकाश डूडी  ने बताया की डूंगरपुर नगरपरिषद का यह कदम 'वेस्ट टू वेल्थ' की अवधारणा को पूरी तरह चरितार्थ करता है। उनके अनुसार, यह वंडर पार्क आने वाले दिनों में न केवल शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा मनोरंजन स्थल और सेल्फी पॉइंट बनेगा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को रीसाइक्लिंग और स्वच्छता की प्रेरणा देने वाला एक बड़ा केंद्र भी साबित होगा। डूंगरपुर का यह मॉडल देश के अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणादायी है। TirthankarPark

#DungarpurCity #SouthRajasthan #RajasthanTourism #ExploreRajasthan #VasundharaVihar #TirthankarPark #UdaipurNews #BanswaraNews #DungarpurMunicipalCouncil

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News