बंगाली कालीबारी सोसायटी द्वारा आयोजित हुए दुर्गा पूजा में विविध अनुष्ठान

बंगाली कालीबारी सोसायटी द्वारा हिरणमगरी सेक्टर 4 में आयोजित किये जा रहे दुर्गा पूजा के सप्तमी एवं अष्टमी के तहत विविध अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।

 | 

बंगाली कालीबारी सोसायटी द्वारा आयोजित हुए दुर्गा पूजा में विविध अनुष्ठान

उदयपुर। बंगाली कालीबारी सोसायटी द्वारा हिरणमगरी सेक्टर 4 में आयोजित किये जा रहे दुर्गा पूजा के सप्तमी एवं अष्टमी के तहत विविध अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।

सेासायटी अध्यक्ष दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि आज अष्टमी पर भोग, बलिदान, आरती के अतिरिक्त दोपहर में विशेष पूजा के रूप में संधि पूजा आयोजित की गई। शाम को सांस्कृतिक कार्यकंम आयोजित किये गये जिसमें समाज के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमपीयूटी के कुलपति प्रो. नरेन्द्र सिंह राठौड़ थे। इससे पूर्व सप्तमी के दिन नव पत्रिका प्रवेश, भोग ,बलिदान, पुष्पाजंली, संध्या आरती के विविध अनुष्ठान हुए।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

चक्रवर्ती ने बताया कि 8 अक्टूबर को विजयादशमी को प्रातः 10 बजे दर्पण विसर्जन के पश्चात अपराजिता पूजा होगी। सांय महिलाओं के सिन्दूर खेलने के उपरान्त मां दुर्गा की प्रतिमा को जुलूस के साथ विसर्जन किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News