राजसमंद में स्नेक रेस्क्यू के दौरान, रेस्क्यूअर को ही सांप ने काटा

6 फीट लंबे धामन सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा, अंगूठे पर काटने से घायल हुए वन्यजीव प्रेमी नवीन गहलोत
 | 
Snake Bite in Rajsamand

 

Udaipur Times, Rajsamand News: 13 जुलाई 2026 । शहर के RK हॉस्पिटल के पीछे स्थित अन्नपूर्णा रसोई में सोमवार को करीब 6 फीट लंबा धामन सांप निकल आने से हड़कंप मच गया। वहां कार्यरत किरण पालीवाल ने इसकी सूचना पिपरड़ा के वन्यजीव प्रेमी एवं स्नेक रेस्क्यूअर नवीन गहलोत को दी। Rajsamand News

सूचना मिलते ही नवीन गहलोत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सांप रसोई के एक कोने में छिपा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद जैसे ही उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, गुस्साए धामन ने उनके अंगूठे पर काट लिया, जिससे खून बहने लगा। इसके बावजूद नवीन ने हिम्मत नहीं हारी और सांप को सुरक्षित पकड़कर कपड़े की थैली में बंद किया। बाद में उसे प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। Rajsamand News

नवीन गहलोत ने बताया कि धामन (Rat Snake) विषैला नहीं होता और सामान्यतः इंसानों के लिए जानलेवा नहीं माना जाता, लेकिन किसी भी सांप के काटने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उचित सावधानी और आवश्यकता होने पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लेनी चाहिए। Rajsamand News

उल्लेखनीय है कि नवीन गहलोत अब तक हजारों सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुके हैं और लगातार वन्यजीव संरक्षण के कार्य में जुटे हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर रेस्क्यू कार्य के दौरान मौजूद जोखिम को उजागर कर दिया। Rajsamand News


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News