रंगशाला में दुष्यन्त कुमार का ‘‘नीलकंठी’’

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित मासिक नाट्य संध्या रंगशाला में रविवार शाम लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार दुष्यन्त कुमार की कहानी ‘‘एक कंठ विषपाई पर आधारित नाटक ‘‘नीलकंठी’’ का मंचन किया गया। जिसमें आज के युग के लोगों को नीलकंठियों के रूप में विषपान करते देखा गया। मुंबई की संस्था के कलाकारों द्वारा दुष्यन्त कुमार […]

 | 
रंगशाला में दुष्यन्त कुमार का ‘‘नीलकंठी’’

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से आयोजित मासिक नाट्य संध्या रंगशाला में रविवार शाम लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार दुष्यन्त कुमार की कहानी ‘‘एक कंठ विषपाई पर आधारित नाटक ‘‘नीलकंठी’’ का मंचन किया गया। जिसमें आज के युग के लोगों को नीलकंठियों के रूप में विषपान करते देखा गया।

रंगशाला में दुष्यन्त कुमार का ‘‘नीलकंठी’’

मुंबई की संस्था के कलाकारों द्वारा दुष्यन्त कुमार द्वारा रचित व कुलविन्दर बक्शीश द्वारा निर्देशित नाटक ‘‘नीलकंठी’’ का मचन किया गया। नाटक का कथानक शिव और सती के प्रसंग से होती है और उसके बाद एक एक कर आज के नीलकंठियों को उजागर किया गया। पुराण के प्रसंग को आज के संदर्भ में बखूबी से पेश किया गया। बेहतरीन प्रकाश संयोजन और दृश्य चित्रों ने प्रस्तुति को सशक्त बनाया वहीं कलाकारों ने अपने सटीक अभिनय व संवाद अदायगी से दर्शकों को नीलकंठियों से अवगत करवाया।

रंगशाला में दुष्यन्त कुमार का ‘‘नीलकंठी’’

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News