हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
Udaipur Times, Earthquake News : हरियाणा-पंजाब और हिमाचल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब में रात करीब 10 बजे कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर, तरनतारन जालंधर और कई जिलों में भूकंप महसूस किया गया है। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान किसी भी जान-माल के नुकसान होने की खबर नहीं है। Earthquake News
हरियाणा के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि किसी भी तरह की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। Earthquake News
हिमाचल प्रदेश की शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में करीब 10:04 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 आंकी गई। Earthquake News
भूकंप के झटकों से शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में लोग इस दौरान घरों से बाहर निकाल आए। इसमे किसी तरह का जानी माल का नुकसान की सूचना नहीं है।
पंचकूला में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत...
भूकंप के झटकों से हिली धरती, लोग घरों से बाहर आए...
रात करीब 10:04 बजे पंचकूला सहित हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से लगभग 18 किलोमीटर दूर बताया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई है।
भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।
पंचकूला, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कुछ सेकंड तक धरती हिलने का एहसास हुआ, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
आधिकारिक एजेंसियों की ओर से विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, जिसके कारण समय-समय पर यहां भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।
