हरियाणा में लगे भूकंप के झटके, लोगों में फैली दहशत

 | 
हरियाणा में लगे भूकंप के झटके, लोगों में फैली दहशत

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पंचकूला में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। मिली सूचना के अनुसार जैसा कि बताया जा रहा है की भूकंप के झटकों से धरती हिली और लोग घरों से बाहर निकल गए। भूकंप के झटके रात करीब 10:04 बजे पंचकूला सहित हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से लगभग 18 किलोमीटर दूर बताया गया है। 

खबरों की माने तो भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई है। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, पंचकूला, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कुछ सेकंड तक धरती हिलने का एहसास हुआ, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। विशेषज्ञों ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, जिसके कारण समय-समय पर यहां भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News