जैविक सब्जियां खाओं, स्वास्थ्य लाभ पाओं

जिला प्रशासन, उदयपुर द्वारां एक्शन उदयपुर एप्प का शुभारम्भ जनहित में बुधवार को मदन मोहन मालवीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सभागार मंे किया गया। इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर में जाकर निःशुल्क डाउनलॉड किया जा सकता है।

 | 

इस एप्प के माध्यम से विद्या भवन कृषि विज्ञान केन्द्र शहवासियों को जैविक सब्जियों की पौध ग्रो-बेग में लगाकर उपलब्ध करवायेगा। वर्तमान में बाजार में बिकने वाली सब्जियों में हानिकारक रसायनों की अत्यधिक मात्रा होती है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते है।

ग्रो-बेग में शहरवासी अपने परिवार के लिए रसायन मुक्त, ताजी एवं पौष्टिक सब्जियां आसानी से उगा सकेेगे। यह तकनीक ऐसे शहरवासियों के लिए भी लाभकारी होगी जिनके पास सब्जी उगाने के लिए जमीन नहीं है। निकट भविष्य में ग्रो-बेग में जैविक खेती करने वाले लाभार्थियांे के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र पर किया जायेगा। उपरोक्त एप्प के माध्यम से ऑर्डर देने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News