हरियाणा में यहां होगी सरकारी वाहनों एवं सामान की ई-नीलामी, ऐसे करें आवेदन
Udaipur Times, Haryana News, भिवानी : एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला भिवानी के विभिन्न विभागों के कंडम घोषित सरकारी वाहनों एवं अन्य सामान की नीलामी हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित ऑनलाइन ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से 22 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ई-नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। ई-नीलामी से संबंधित पात्रता, नियम, शर्तें, धरोहर राशि तथा अन्य आवश्यक जानकारी eauction.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित धरोहर राशि एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज 17 जुलाई सायं 5 बजे तक जिला नाजर शाखा, उपायुक्त कार्यालय, भिवानी में जमा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि वे निर्धारित तिथि को आयोजित होने वाली ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकें। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक नागरिक समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें।
