इको फ्रेंडली गणपति काविसर्जन बाल्टी में
पर्यावरण का ध्यान रखते हुए उदयपुर शहर केसंकृति कर्मी विलास जानवे ने पाँच दिवस श्री गणपति की पूजा के बाद आज शाम आरती के बाद श्री गणपति की मिट्टी की मूर्ति को घर के बगीचे में बाल्टी में विसर्जित किया ।
| Sep 21, 2015, 20:23 IST
पर्यावरण का ध्यान रखते हुए उदयपुर शहर केसंकृति कर्मी विलास जानवे ने पाँच दिवस श्री गणपति की पूजा के बाद आज शाम आरती के बाद श्री गणपति की मिट्टी की मूर्ति को घर के बगीचे में बाल्टी में विसर्जित किया ।
पुणे के अपने मित्र , कृष्णा काटे से प्रेरित हो कर इस पर अमल करने वाले जानवे परिवार का कहना है कि शहर की झीलें ,कुंड ,कुएं और बावड़ी में प्रतिमाओं के विसर्जन से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। बाल्टी के जल में विलीन प्रतिमा और निर्माल्य का खाद बाग या गमलों मेंडाला जा सकता है।