लौह स्तम्भ पर किया इको-फ्रेंडली होलिका दहन

सोसाइटी फॉर माइक्रोवायता रिसर्च एंड इंटीग्रेटेड मेडिसिन, उदयपुर के सेमल सरंक्षण अभियान के तहत विभिन्न स्थानो पर सेमल वृक्ष के स्थान पर लौह स्तम्भ पर चारा और घास बाँध कर इको-फ्रेंडली होलिका दहन किया गया.

 | 

सोसाइटी सचिव डॉ वर्तिका जैन ने बताया की उदयपुर शहर में पत्रकार कॉलोनी, चित्रकूट नगर, जय लक्ष्मी अपार्टमेंट, नई भूपालपुरा, रामसिंह जी की बाड़ी, सेक्टर ११, मेडिकल प्रैक्टीशनर्स सोसाइटी, अशोका पैलेस और भींडर तथा कानोड़ में इस अभिनव प्रयोग को कार्यान्वित किया गया.

सभी स्थानो पर पर्यावरण को सुरक्षित करने की इस पहल का स्वागत किया गया और यह संकल्प लिया गया की, अगले वर्ष सभी इस प्रयास को आगे बढ़ाते हुए और अधिक जन समूह को इसमें सम्मिलित करेंगे.

सोसाइटी अध्यक्ष डॉ एस. के. वर्मा ने कहा की सोसाइटी विगत चार वर्षों से लौह स्तम्भ पर होलिका दहन कर सेमल जैसे महत्त्वपूर्ण औषधीय वृक्ष को बचाने के लिए प्रयासरत है साथ ही उदयपुर शहर के आस-पास विभिन्न स्थानो पर सेमल के लगभग ५०० पौधे रोप कर सेमल सरंक्षण अभियान को सफल बना रही है.

उदयपुर में इस प्रयोग को सफल बनाने में सोसाइटी सदस्य इंद्र सिंह राठौर, गिरधारी लाल सोनी, जी.एल. वर्मा, ऐ. के. गौर, डॉ रूपा शर्मा, डॉ रजनीन्द्र शर्मा, डॉ लता मेहता इत्यादि का पूर्ण सहयोग रहा.

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News