आर्थिक कमजोर वर्ग को मिलेगा सस्ती ब्याज दर पर ऋण

अनुजा निगम ने मांगे आवेदन

 | 
home loans

उदयपुर 7 अप्रैल 2025। राजस्थान अन्य पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम द्वारा आर्थिक कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस को ब्याज सहाय सब्सिडी योजनान्तर्गत ऋण स्वीकृति किया जाएगा। 

अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक मान्धातासिंह ने बताया कि योजनान्तर्गत आवेदन पत्र 8 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जिला परिषद परिसर के कमरा नंबर 103 में संचालित अनुजा निगम कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। 

ब्याज सहाय अनुदान योजना के तहत अब सिर्फ 5 से 6 प्रतिषत ब्याज दर पर 1.25 लाख से 15 लाख रूपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के साथ आर्थिक कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र की प्रति, नोटरी पब्लिक से सत्यापित 50 (पचास) रूपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र, राशन कार्ड की प्रति, आधार कार्ड की प्रति, जनआधार कार्ड की प्रति तथा मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रति संलग्न करनी होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News