BJP नेता के ठिकानों पर ED की रेड, जाने पूरी खबर

 | 
BJP नेता के ठिकानों पर ED की रेड, जाने पूरी डीटेल 

 

Udaipur Times, Rajasthan news :  राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में ED ने BJP नेता और शराब कारोबारी के घर, ऑफिस, ट्रस्ट समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में रिश्तेदारों के घरों पर भी कारोबार से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की भी जांच की जा रही है।

ED की कई टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर रेड की है। अधिकारियों की टीम घर और ऑफिस में कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

खबरों की माने तो ED की टीम ने जयपुर में उन के रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की है। वहां भी कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग टीमें एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

फिलहाल ED की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News